Archives October 2025

मरुधरा बेस्ट वीडियो कॉम्पिटीशन सोमवार से, सर्वश्रेष्ठ वीडियो होंगे पुरस्कृत

मरुधरा न्यूज एंड पीआर सर्विसेज द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स के लिए बेस्ट वीडियो कॉम्पिटीशन आयोजित की जाएगी। एमएनपीआरएस के सीईओ केशव आचार्य ने बताया कि मरुधरा बेस्ट वीडियो कॉम्पिटीशन में प्रतिभागिता के लिए इन्फ्ल्यूएंसर्स को 20 अक्टूबर को सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे के बीच अपनी वीडियो स्टोरी अपने इंस्ट्राग्राम पेज पर अपलोड करते हुए मरुधरा न्यूज एंड पीआर सर्विसेज के इंस्ट्राग्राम पेज के @mn_pr_service के साथ कोलीब्रेट करनी होगी। वीडियो अपलोड करने के 24 घंटे बाद, यानि 21 अक्टूबर 2025 को सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक इसका आकलन किया जाएगा। इस दौरान सर्वाधिक व्यूज, लाइक, कमेंट तथा सर्वश्रेष्ठ कंटेंट और पिक्चराईजेशन श्रेणी के विजेताओं को गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे। वीडियो न्यूनतम एक मिनट का होगा। लाइक और कमेंट ऑर्गेनिक होना जरूरी है। सर्वश्रेष्ठ कंटेंट और पिक्चराईजेशन का निर्णय आयोजन मंडल द्वारा किया जाएगा।

हरिशंकर की कविता ‘बीज’ पर पलक झपकते ही धर्मा ने बनाया चित्र

*हरिशंकर की कविता ‘बीज’ पर पलक झपकते ही धर्मा ने बनाया चित्र*
*शब्द मय रंग संस्थान की अभिनव पहल, कला और साहित्य की दिखी जुगलबंदी*
बीकानेर। कविता और चित्रकला का अद्भुत मेल शुक्रवार को फिर देखने को मिला। शब्द मय रंग संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कवि और जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य की कविता ‘बीज’ पर चित्रकार धर्मा स्वामी ने पीकासो की घनवाद शैली में चित्र संयोजन किया। डॉ. आचार्य ने कहा कि यह दुष्कर प्रयोग है। जिसका बेहतरीन संयोजन धर्मा ने किया है।
युवा चित्रकार राम कुमार भादाणी ने बताया कि इन चित्रों में कविता की गहराइयों को प्रदर्शित किया गया है। यह कला और साहित्य के संगम का बेजोड़ प्रदर्शन है।
कार्यक्रम निदेशक श्री हरिगोपाल ‘सन्नू’ हर्ष ने कहा कि शहर के प्रतिष्ठित कवियों की कविताओं पर बनी इन पेंटिंग्स को आने वाले दिनों में प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

*वाणी इन्वेस्टमेंट के निवेशकों को LG इंडिया IPO में बड़ी सफलता, मिला 52 लाख का मुनाफा*

बीकानेर, 15 अक्टूबर। (एमएनएस) वाणी इन्वेस्टमेंट के निवेशकों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों से भरा रहा। LG इंडिया के IPO ने बंपर लिस्टिंग गेन के साथ बाजार में शानदार शुरुआत की। यह आईपीओ ₹1140 प्रति शेयर के मूल्य पर खरीदा गया था, जबकि लिस्टिंग के समय इसका मूल्य ₹1710 प्रति शेयर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को लगभग 50% का लाभ हुआ।

वाणी इन्वेस्टमेंट के कुल 395 ग्राहकों को यह IPO अलॉट हुआ, जिनमें 22 निवेशक एच.एन.आई. श्रेणी के थे तथा शेष 373 निवेशक रिटेल श्रेणी से जुड़े थे। इस शानदार लिस्टिंग से सभी निवेशकों को संयुक्त रूप से ₹52 लाख से अधिक का लाभ हुआ।

यह सफलता वाणी इन्वेस्टमेंट के मजबूत निवेश मार्गदर्शन और निवेशकों के भरोसे का प्रमाण मानी जा रही है।

*राजेन्द्र जोशी की कहानियां आज के समय के सामने सीना ताने खड़ी*

बीकानेर 13 अक्टूबर 2025 । (एमएनएस) कहानी संग्रह ‘सयानी छोरी’ का हुआ लोकार्पण ‘सयानी छोरी’ की कहानियां समकालीन विमर्श में साम्राज्यवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने का हौसला देती हैं। इन कहानियों की परिपक्वता बेजोड़ हैं। भाषा की सहजता और सरलता इन्हें सर्वग्राहय बनाती हैं।

 

पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हिंदी और राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी के नए हिंदी संग्रह के विमोचन के दौरान वक्ताओं ने यह उद्गार व्यक्त किए।

 

राजमहल होटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. उमाकांत गुप्त ने कहा कि राजेन्द्र जोशी की कहानियां आज के समय के सामने सीना ताने खड़ी हैं। यह समय की विद्रूपताओं से लड़ती हैं। इनकी सरल बनावट और बुनावट इनकी सबसे बड़ी खूबी है। इनकी कहानियां सवालिया जिंदगी के जवाब खोजने की जद्दोजहद हैं।

 

मधु आचार्य आशावादी ने कहा कि राजस्थान के कहानीकार यथार्थ के धरातल पर कहानियां रचते हैं। राजेन्द्र जोशी इनमें एक हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य में कहानी विधा से आज भी बड़ी उम्मीदें हैं। जोशी इस पर खरे उतरे हैं और समाज के कटु यथार्थ को बखूबी दर्शाया है।

 

डॉ. मदन सैनी ने कहा कि वही साहित्य अमर होता है, जो समाज के इर्द गिर्द होता है। सयानी छोरी की कहानियां हमारे आसपास बिखरी हुई हैं। यह हमारे रीति-रिवाज, परम्पराओं का प्रतिबिंब हैं। उन्होंने कहा कि उन कहानियों में नारी के संघर्ष की बातें और उनके अस्तित्व को बनाए रखने का चित्रण है।

 

कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहानियों की विषय वस्तु के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी कहानियों के विषय समाज से ही लिए गए हैं। सभी कहानियां यथार्थ के आसपास ही हैं। उन्होंने कहानी लेखन परम्परा, इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया।

 

साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने राजेन्द्र जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोशी की सृजन यात्रा के बारे में बताया।

पत्रवाचन कवयित्री-आलोचक

डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ के किया। उन्होंने कहानियों के मर्म को बेहतर तरीके से रखा।

 

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बीकानेर की साहित्यिक परम्परा के बारे में विस्तार से बताया।

युवा गीतकार डॉ. हरि शंकर आचार्य ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र जोशी का साहित्य समाज का प्रतिबिंब है।

कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

 

इससे पहले अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया। जोशी ने राजेश चूरा और डॉ. नरेश गोयल को समर्पित पुस्तक की पहली प्रतियां भेंट की। इस दौरान अनेक लोगों ने जोशी का सम्मान किया।

 

कार्यक्रम में साहित्यकार- सामाजिक-आर्थिक एवं विभिन्न क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।

बीकानेर में चिक का नया धमाका: सिर्फ 10 मिनट में हेयर कलरिंग का आसान समाधान — ‘चिक क्विक क्रेम हेयर कलर’ लॉन्च

बीकानेर, 10 अक्टूबर 2025 । (एमएनएस) केविनकेयर का चिक ब्रांड, बीकानेर के बाजार में हेयर कलर कैटेगरी में एक क्रांतिकारी उत्पाद- चिक क्विक क्रेम हेयर कलर लेकर आया है। इस घोषणा के साथ चिक ने क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में अपनी एंट्री दर्ज की है। यह उत्पाद एक अनोखे 10-मिनट के फास्ट एक्शन फॉर्मूले से लैस है, जो क्रेम हेयर कलरिंग को और आसान और समय बचाने वाला बनाता है। इसमें आँवला और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्वों के गुण शामिल है, जिससे यह गहरे, नेचुरल दिखने वाले रंग का अनुभव देता है। यह लॉन्च चिक के उस मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें हर घर तक इनोवेटिव और आसान हेयर कलरिंग सॉल्यूशंस पहुँचाना शामिल है। ब्रांड ने लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है और राज्य में एक व्यापक मार्केटिंग कैंपेन शुरू किया है, जिसमें प्रिंट, ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम शामिल हैं।

चिक क्विक क्रेम हेयर कलर एक सिंगल-यूज़ सैशे में उपलब्ध है, जो अन्य क्रेम हेयर कलर्स से अलग एक सुविधाजनक पैक है। यह उपभोक्ताओं की मुख्य समस्याओं, जैसे- लंबे समय तक लगने वाली एप्लीकेशन, रूखापन और पाउडर फॉर्मेट में होने वाली गंदगी को दूर करता है। यह प्रोडक्ट कम तैयारी के साथ एक स्मूद कलरिंग अनुभव सुनिश्चित करता है। तीन आकर्षक शेड्स: नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन और बरगंडी में उपलब्ध यह रेंज उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मात्र 10 रुपए की कीमत में यह क्रेम फॉर्मेट बीकानेर के किफायती उपभोक्ताओं के लिए हेयर कलरिंग को और सुलभ और समावेशी बनाता है। 10 मिनट की फास्ट एक्शन टेक्नोलॉजी के साथ, चिक क्विक क्रेमहेयर कलर गहरे रंग और चमकदार फिनिश के साथ हेयर कलरिंग अनुभव को नया रूप देता है, वह भी बिना इंतजार, बिना झंझट।

लॉन्च पर बोलते हुए, केविनकेयर के बिजनेस हेड- पर्सनल केयर, श्री रजत नंदा ने कहा, “बीकानेर में हेयर कलर बाजार तेजी से बदल रहा है। उपभोक्ता अब ऐसे समाधान चाहते हैं, जो गुणवत्ता, सुविधा और किफायत को एक साथ लाएं। अब तक कई उपभोक्ता पारंपरिक हेयर कलर फॉर्मेट पर निर्भर रहे हैं, जिनमें उपयोग की आसानी और अनुभव की कमी रहती है। चिक क्विक क्रेम हेयर कलर के साथ, हम गर्व से कह सकते हैं कि हम इस अंतर को दूर कर रहे हैं। यह सच में एक ऐसा क्रेम फॉर्मेट है, जो केवल 10 मिनट में गहरे और शानदार परिणाम देता है। बीकानेर के सबसे भरोसेमंद हेयर केयर ब्रांड्स में से एक होने के नाते, चिक हमेशा ब्यूटी को सबके लिए सुलभ बनाने के लिए खड़ा रहा है, और यह लॉन्च हमारे इनोवेशन और वैल्यू-ड्रिवन समाधानों की दिशा में एक और कदम है।”

चिक क्विक क्रेम हेयर कलर बीकानेर के सभी रिटेल आउटलेट्स और किराना स्टोर्स पर सिंगल-यूज़ सैशे पैक में उपलब्ध होगा। उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार तीन लोकप्रिय शेड्स: नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन और बरगंडी में से चुन सकते हैं। इस लॉन्च के साथ केविनकेयर पर्सनल केयर श्रेणी में चिक की उपस्थिति को और मजबूत करता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि गुणवत्तापूर्ण हेयर कलरिंग अब हर घर तक पहुँचे।

चिक के बारे में:

चिक शैम्पू केविनकेयर की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। यह ब्रांड एफएमसीजी उद्योग में सैशे रिवॉल्यूशन लाया और आज यह केविनकेयर का प्रमुख ब्रांड है। इनोवेटिव सैशे पैकेजिंग, रणनीतिक मूल्य निर्धारण, व्यापक वितरण नेटवर्क और तेजी से बदलती उपभोक्ता जरूरतों को समझने की क्षमता ने चिक को आज देश के सफलतम ब्रांड्स में शामिल किया है।

शरद पूर्णिमा पर हुए अनेक आयोजन

बीकानेर 8 अक्टूबर 2025 । (एमएनएस) शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को अनेक स्थानों पर धार्मिक आयोजन हुए। पुरानी गिन्नाणी स्थित व्यास सदन में देर रात तक चले संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। इसमें बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने सपत्नीक पूजा आरती की। इस अवसर पर श्री रूपा व्यास ‘महाराज’ के सान्निध्य में सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में शिव शंकर व्यास, प्रेम शंकर, अरुण व्यास, डॉ. अर्जुन, मानवेंद्र व्यास, संजय पुरोहित और अखाराम चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

त्योहारों की खुशियां लेकर बीकानेर पहुंचा कृष्णा

राजस्थान के बीकानेर में लॉन्च किया अपना तीसरा एक्सक्लूसिव शो रूम

बीकानेर : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने राजस्थान के बीकानेर में अपने तीसरे एक्सक्लूसिव शो रूम का भव्य उद्घाटन बीकानेर के जेएनवी कॉलोनी में किया। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ढोलकिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

त्योहारों के इस खास मौके पर किसना अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75% तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5% का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा, किसना शॉप एंड विन नाम से एक खास कैंपेन भी चला रहा है, जिसमें ग्राहक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी खरीदकर 1000 से ज्यादा स्कूटर और 200 से अधिक कारें जीतने का मौका पा सकते हैं।

हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “बीकानेर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहाँ विकास की अपार संभावनाएँ हैं। त्योहारों का यह समय हमारे लिए अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने तथा अधिक ग्राहकों से जुड़ने का सही अवसर है। यह कदम हमें हमारे विज़न ‘हर घर किसना’ के और करीब लाता है, क्योंकि हम भारत की हर महिला तक डायमंड ज्वेलरी को आसानी से पहुँचाने और उसे पसंदीदा बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

किसना के डायरेक्टर पराग शाह ने कहा, “त्योहारों के इस मौसम में बीकानेर में हमारा लॉन्च हमें ग्राहकों के और करीब लाने का एक अवसर देता है, जहाँ हम किसना के भरोसे और पारदर्शिता के मूल्यों को साझा कर सकें। इस नए शो रूम के जरिए हमारा उद्देश्य ज्वेलरी शॉपिंग को ग्राहकों के त्योहारों के जश्न का एक आनंददायक हिस्सा बनाना है।”

किसना के फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स कमलेश कुमार नोहल और नरेंद्र कुमार खत्री ने कहा, “त्योहारों के इस खास मौके पर बीकानेर में हमारे नए शो रूम के उद्घाटन के साथ, हम ग्राहकों को एक सहज और व्यक्तिगत अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं। यह शो रूम त्योहारों की खुशियों को किसना के भरोसे और खूबसूरती से जोड़ने का प्रतीक है।”