Archives November 2025

औद्योगिक खनिज और सिरेमिकः डाउनस्ट्रीम उद्योग और निवेश के अवसर’ विषयक सम्मेलनः देश के विशेषज्ञ दो दिन करेंगे मंथन

रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में 8 व 9 नबंवर को होगा आयोजन

 

बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ओनर्स एसोसिएशन के आफिस में हुई प्रेस वार्ता

 

 

बीकानेर, 7 नवंबर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (एमईआईए) के जोधपुर चैप्टर तथा बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ओनर्स एसोसिएशन द्वारा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान् में ‘औद्योगिक खनिज और सिरेमिकः डाउनस्ट्रीम उद्योग और निवेश के अवसर’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 8 और 9 नवंबर को जयपुर-जोधपुर बाईपास स्थित रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा।

 

एमईआईए के जोधपुर चैप्टर अध्यक्ष दीपक तंवर ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बीकानेर संभाग मे खनिज के अपार भंडार हैं। संभाग में देश का नब्बे प्रतिशत जिप्सम और 70 प्रतिशत वाॅल क्ले का उत्पादन होता है। इतनी प्रचुर मात्रा में खनिज होने के बावजूद बीकानेर को इस सम्पदा का पूर्ण औद्योगिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होने बताया कि गुजरात का मोरबी आज सिरेमिक उत्पादन का हब है, जबकि वह कच्चे माल के लिए बीकानेर पर निर्भर है।

 

उन्होंने बताया कि कच्चे माल के बावजूद मूल्य संवर्धन तकनीक का उपयोग नहीं होने के कारण बीकानेर को वास्तविक औद्योगिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह लाभ बीकानेर को मिले, इसके लिए इस विषय के देशभर के विशेषज्ञ सम्मेलन को दौरान अपने अनुभव साझा करेंगे तथा मोरबी की तर्ज पर बीकानेर को सिरेमिक हब बनाने की दिशा में रोडमेप तैयार किया जाएगा। सभी प्रस्तावों को घोषणा पत्र के रूप में संकलित करते हुए राज्य सरकार को भेजे जाएंगे।

 

बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ओनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश चूरा ने बताया कि बीकानेर के सिरेमिक हब बनने पर प्रदेश की जीडीपी बढ़ाने में इसका बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय सेमिनार में विभिन्न तकनीकी और रणनीतिक सत्रों का आयोजन होगा। इनमे मूल्य संवर्धन, मेक इन बीकानेर-सिरेमिक क्लस्टर में निवेश, सस्टेनेबल माइनिंग और ग्रीन फैक्टी तथा नीति और अनुसंधान जैसे सत्रों पर विभिन्न विशेषज्ञ बात रखेंगे। चूरा ने बताया कि सिरेमिक हब बनने से बीकानेर की सोलर इंडस्ट्री को भी बड़ा लाभ होगा तथा उपभोक्ताओं एवं उद्यमियों को और सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी। उन्होंने बताया कि आयोजकों का प्रयास रहेगा कि सेमिनार के माध्यम जिले में सिरेमिक क्लस्टर और जिप्सम प्लांट तैयार करने की दिशा में ठोस निवेश हो तथा ऐसे उद्यमियों के साथ एमओयू किए जाएं, जो इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

 

सिरेमिक इंजीनियर कुंज बिहारी गुप्ता ने बताया कि जिले को सिरेमिक हब बनाने के लिए गैस पाइप लाइन की आवश्यकता है। उद्यमियों की यह मांग लम्बे समय से लंबित है। सिरेमिक उद्योग में पानी की अधिक खपत के मद्देनजर सरकार पर्याप्त पानी दिलाए अथवा ट्यूबवेल बनाने की अनुमति दे। उन्होंने बताया कि सेमिनार के दौरान उद्यमियों के समक्ष आने वाली ऐसी समस्त व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए इनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

 

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रो. सजीव कुमार ने बताया कि बीकानेर में भूगर्भ से निकलने वाले समस्त खनिजों की गुणवत्ता की जांच के लिए विश्वविद्यालय द्वारा स्तरीय लैब तैयार करवा ली गई है। अब यहां के उद्यमियों को इसके लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बीकानेर को सिरेमिक हब बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा सतत कार्य किया जा रहा है।

 

इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक ए.के. गुप्ता, एमईआईए के सचिव राकेश पुरोहित, खनि अभियंता एमपी पुरोहित, राकेश आचार्य सहित अने


क लोग मौजूद रहे।

बीकाजी यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरूः पहले मुकाबले में जैन सिटी टाइटन्स ने कुबेर रॉयल्स को 77 रन हराया

बीकानेर, 6 नवंबर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की यूथ विंग के चार दिवसीय पहले बीकाजी यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को शुभारम्भ हुआ। रानी बाजार स्थित 360 टर्फ में आयोजित पहले मुकाबले में जैन सिटी टाइटन्स ने कुबेर रॉयल्स को 77 रन हारकर टूर्नामेंट को शुरूआत की।
जैन सिटी टाइटन्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की तथा कुबेर राॅयल्स को 195 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में कुबेर राॅयल्स की टीम 117 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार टीम ने 77 रन की दर्ज की। जैन सिटी टाइटंस की ओर से 117 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले सौरव चांडक को मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले बीकाजी ग्रुप के कम्पनी सचिव (लीगल) श्री राहुल जोशी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष श्री विनोद बाफना, समाजसेवी श्री कन्हैयालाल बोथरा, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी, महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती ममता राठी तथा महामंत्री श्रीमती सरिता नाहटा ने टूर्नामंेट का शुभारम्भ किया।
अतिथियों ने इसे समाज की एकता और आपसी मेलजोल में वृद्धि की दृष्टि से उपयोगी बताया। वक्ताओं ने सभी को खेल भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा से खेलने का आह्वान किया तथा कहा कि खेल से आपसी सद्भाव मे और वृद्धि हो ऐसे प्रयास किए जाएं।
आयोजन संयोजक श्री लोकेश करनाणी ने बताया कि टूर्नामेंट में दस टीमें भाग ले रही हैं। इनके बीच तीन दिनों तक लीग मुकाबले खेले जाएंगे। पहली बार युवा उद्यमियों द्वारा इन टीमों की फ्रेंचाइजी ली गई है। उन्होंने बताया कि दूधिया रोशनी में खेले गए मुकाबलों के प्रति आमजन में अपार उत्साह देखा गया।
सह संयोजक श्री किशन अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता को एक लाख एक हजार, उप विजेता को इक्यावन हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार जताया तथा टूर्नामेंट के आयोजन से जुड़े लोगों का परिचय करवाया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जैन ने किया। महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय बाफना ने टूर्नामेंट का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस दौरान जेठमल नाहटा, विनोद गोयल, सुरेन्द्र जैन बद्धानी, कमल बोथरा, संजय जैन सांड, सुमन जैन, सुरभि अग्रवाल, मुदित खजांची, प्रवेश चांडक, सिद्धार्थ पेड़िवाल, पार्थ अग्रवाल, अश्लेश अग्रवाल, अंकित, आदित्य गोयल, कृष्णा चांडक, नितेश गोयल, नमन नाहटा, सिद्धार्थ बाफना, पार्थ बाफना, दीपक बोथरा, रौनक बरड़िया, मयंक सुराणा, कृष्णा मुंधड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इनकी शुरूआत सायं 6 बजे होगी।

Read More

बीकाजी यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार से, वैश्य समाज के दस युवा उद्यमियों ने ली टीमों की फ्रेंचाइजी, तीन दिन होंगे लीग मुकाबले, सेमीफाइनल-फाइनल 9 को

*विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख एक हजार, उप विजेता को इक्यावन हजार*

 

बीकानेर, 5 नवम्बर। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की यूथ विंग की ओर से पहला बीकाजी यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट 6 से 9 नवंबर तक रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित 360 टर्फ में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में 10 फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी।

टूर्नामेंट संयोजक तथा अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश करनाणी ने बताया कि वैश्य समाज के युवा उद्यमियों द्वारा इन टीमों की फ्रेंचाइजी हासिल की गई है। प्रतिदिन दस-दस ओवर के पांच मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम लीग दौर में तीन-तीन मैच खेलेगी तथा अंक तालिका में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि लीग मैच 6 से 8 नवंबर तक तथा सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले 9 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे।

 

टूर्नामेंट सहसंयोजक तथा महासम्मेलन के जिला महामंत्री किशन अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार सायं 5 बजे होगा। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पहला मुकाबला जैन सिटी टाइटन्स एवं कुबेर रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख एक हजार रुपए तथा उपविजेता को 51 हजार रुपए नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गेंदबाज तथा बेटर को भी नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

 

*यह टीमें बनी फ्रेंचाइजी*

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय बाफना ने बताया कि सामाजिक सद्भाव तथा आपसी मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में उद्यमी मुदित खजांची की खजांची वॉरियर्स, अंकित बाफना की दी ऑयल किंग, रौनक राठी और कुशल पेड़ीवाल की केएमआर सोलाना एलाइट्स, इशू सुरेंद्र जैन भदानी की जैन सिटी टाइटंस, आदित्य गोयल की आरआर सुपर वॉरियर्स, यशु चांडक की देवश्री डोमिनेटर, पंकज अग्रवाल की बिशनलाल स्ट्राइकर्स, मूलचंद प्रवेश चांडक की कुबेर रॉयल्स, मुदित नाहटा की करणी चैंपियंस तथा यश सादाणी की पिच बनर्स हैं।

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष श्री विनोद बाफना ने बताया कि टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं दर्शकों के लिए भी विशेष बैठक व्यवस्था की गई है। पहली बार इतने बड़े स्तर पर होने वाले आयोजन के प्रति युवाओं में अपार उत्साह है। इससे जुड़ी सभी तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया गया है।

इस दौरान सिद्धार्थ पेड़ीवाल, अश्लेष अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, नमन नाहटा, कृष्ण चांडक और आउटडोर मीडिया पार्टनर पिंटू राठी सहित यूथ विंग के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।